ऐप पर पढ़ें

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत चौपारण में विजय जुलूस, भाजपा की उलटी गिनती शुरू - अकेला

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत चौपारण में विजय जुलूस, भाजपा की उलटी गिनती शुरू - अकेला
WhatsApp Group Join Now

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत चौपारण में विजय जुलूस, भाजपा की उलटी गिनती शुरू - अकेला

Chouparan : चौपारण - कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर शनिवार को चौपारण में विजय जुलूस निकाला गया. संगीत के साथ विधायक उमा शंकर के आवास से निकले विजय जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक शामिल हुए। विजय जुलूस में शामिल उत्साहित कार्यकर्ताओं ने चतरा मोड़ के पास आतिशबाजी की। जुलूस में शामिल विधायक उमा शंकर अकेला ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने बीजेपी की उलटी गिनती शुरू कर दी है. देश की जनता 2024 में भाजपा को करारा जवाब देगी। देश की जनता भाजपा की कथनी और करनी को जान चुकी है।

जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए लामबंद हो गई है। उन्होंने कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्नाटक से भाजपा की हार शुरू हो गई है। जुलूस में प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव, अभिमन्यु प्रसाद भगत, मुखिया जानकी यादव, महेंद्र साव, बीरबल साव, विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग रेवाली पासवान, अशोक सिंह, बिनोद सिंह, महेश प्रसाद केशरी, जितेंद्र रविदास, ब्रमदेव यादव, नकुल यादव, सलामुद्दीन शाह, बिकास गुप्ता, अजय केशरी सहित अनेक लोग शामिल थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment