
देवघर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लगाया हेल्पडेस्क
देवघर : देवघर-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवघर महाविद्यालय इकाई के द्वारा देवघर महाविद्यालय प्रांगण में देवघर कॉलेज अध्यक्ष गौरव राज एवं अभिजीत सिंह के नेतृत्व में हेल्प डेस्क लगाया गया। हेल्प डेस्क का शुभारंभ देवघर जामताड़ा विभाग के विभाग संयोजक शुभम राय ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरुण शर्मा ,विनय राय , कॉलेज अध्यक्ष गौरव राज ,पूर्व कॉलेज अध्यक्ष अनुज राय ने विधिवत तरीके से किया। मौके पर उपस्थित उपाध्यक्ष सौरव सिंह एवं श्वेतांक मिश्रा ने कहा कि इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का नामांकन का विषय हो तथा स्नातक की परीक्षा से जुड़े मुद्दे हो या और तमाम प्रकार की शैक्षणिक समस्याओं के निवारण हेतु सहायता शिविर लगाया गया है । प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरुण शर्मा एवं विनय राय ने कहा कि अभाविप हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्रों के समस्याओं के समाधान को लेकर सभी कॉलेज कैंपस में हेल्प डेस्क लगाकर छात्रों के समस्याओं का समाधान कर रही है विद्यार्थी परिषद सदेव छात्र हित व समाज हित के लिए तत्पर है। कॉलेज उपाध्यक्ष शुभम सिंह ,सौरभ सिंह, सूरज चौधरी,तुषार सिंह ,अभिजीत सिंह आशीष कुमार ,चंदन कुमार ,अनिकेत कुमार अजय कुमार, अनीश कुमार ,रोहित यादव , ओम् झा, आशीष पाठक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।