ऐप पर पढ़ें

देवघर : छापेमारी कर छह साइबर अपराधि गिरफ़्तार

WhatsApp Group Join Now

छापेमारी कर छह साइबर अपराधि गिरफ़्तार

सुधांशु शेखर देवघर संवाददाता

देवघर : देवघर के सारठ अनुमंडल थाना अंतर्गत पत्थरडा ओपी के बरदेही गांव से छह साइबर अपराधियों को गिरफ़्तार किया गया। सभी गिरफ़्तार साइबर अपराधी लोगों को गूगल सर्च इंजन पर कुरियर सर्विस के कस्टमर केअर हेल्प लाईन सर्विस का एड चलाकर आम जनों को झांसे में लेकर बैंक डिटेल प्राप्त करने के बाद ऑनलाईन ठगी किया करते थे।साथ ही विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं,कम्पनियों के वेबसाईट के लूप होल्स को चिन्हित कर लाभुक यूजरों को झांसे में लेकर ठगी किया करते थे। साथ अन्य तरह के विभिन्न हथकंडा अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में रविकांत महरा 24 वर्ष पिता लालदेव महरा,दीनानाथ सुमन 24 वर्ष पिता रघुनाथ महरा,देवराज कु दास उम्र 26 वर्ष पिता सुभाष महरा,उपेन्द्र कु दास 24 वर्ष पिता शंभु महरा,विवेक कु दास उम्र 22 वर्ष पिता चंद्र देव महरा सभी को ग्राम बरदेही थाना पथरडा ओपी से गिरफ्तार किया गया है। जबकि सुभाष दास उम्र 36 वर्ष पिता सन्तु दास को ग्राम लखनुवा थाना मधुपुर से गिरफ़्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों से मौके से 6 मोबाईल और 14 सिम बरामद किया गया है।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment