ऐप पर पढ़ें

देवघर : संघ के पत्र पर डाॅक्टर चित्तरंजन कुमार पंकज पर कार्रवाई

झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष.....
WhatsApp Group Join Now

देवघर : संघ के पत्र पर डाॅक्टर चित्तरंजन कुमार पंकज पर कार्रवाई

देवघर : झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने सिविल सर्जन देवघर को पत्र लिखकर डाॅक्टर चित्तरंजन कुमार पंकज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कारवाई नहीं होने की स्थिति में कल आगामी 12/08/23 को सदर अस्पताल देवघर में कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया था।

पत्र में मिश्रा के द्वारा कहा गया कि यह चिकित्सक अक्सर विलंब से आते हैं और लिपिक सहित अन्य अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं।

ज्ञात हो कि सदर अस्पताल देवघर के अस्पताल प्रबंधक अनिमेष घोष, लिपिक प्रमोद सोरेन, विजय प्रसाद, विकास कुमार अकेला, अमित कुमार रीना कुमारी, मृत्युंजय पांडेय, राजेश कुमार ने सिविल सर्जन देवघर को पत्र लिखकर डाॅक्टर चित्तरंजन कुमार पंकज पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है और कार्रवाई नहीं होने पर दिनांक 12/08/23 को कार्य बहिष्कार की बात कही थी और संघ से सहयोग की मांग की है, जिसके आलोक में संघ के द्वारा सिविल सर्जन को पत्र लिखा गया था।इधर संघ के पत्र पर तत्परता दिखाते हुए सिविल सर्जन देवघर के द्वारा डाॅक्टर चित्तरंजन कुमार पंकज को कड़ी चेतावनी देते हुए चौबीस घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की है और पत्र की प्रतिलिपि संघ के जिलाध्यक्ष को भी दी गई है। वहीं सिविल सर्जन के द्वारा किए गए कारवाई के आलोक में आगामी 12/08/23 के कार्य बहिष्कार कार्यक्रम को तत्काल स्थगित किया जाता है और सभी कर्मचारियों के तरफ से सिविल सर्जन देवघर का आभार व्यक्त किया जाता है।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment