ऐप पर पढ़ें

देवघर : भारतीय जनता पार्टी ने चलाया वोटर चेतना अभियान

आज जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश नरोने...
WhatsApp Group Join Now
देवघर : भारतीय जनता पार्टी ने चलाया वोटर चेतना अभियान
देवघर : भारतीय जनता पार्टी ने चलाया वोटर चेतना अभियान

देवघर : आज जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश नरोने जिला महामंत्री पकज सिंह भदौरिया और जिला मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा। जिला उपाध्यक्ष राकेश नरोने ने बताया कि भाजपा पूरे देश से लेकर राज्य स्तर पर नए मतदाताओं खासकर 18 वर्ष के सभी युवाओ युवतियों और भारत के प्रत्येक कर्तव्यनिस्ठ , जिम्मेदार नागरिकों के लिए लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित हो सके इसके लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा वोटर चेतना महा अभियान के रूप में सकारात्मक पहल की गई हैं। इसके तहत जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है या अन्य कोई परेशानी हो रही है भारतीय जनता पार्टी इसके समाधान को करने के लिए तत्पर हैं। भारतीय जनता पार्टी सभी 18 वर्ष के मतदाताओं को जागरूक रहना है वोट देने का अवसर नहीं छोड़ना चाहिए। 18 वर्ष के मतदाता फॉर्म 6 भरे । इसके लिए एक फोटो, आधार कार्ड, जन्मतिथि का प्रमाण पत्र और पता के प्रमाण की स्वप्रमाणित प्रति। अगर यदि कोई मतदाता सूची में अनधिकृत रूप से वोटर बन चुके हैं तो फॉर्म नंबर 7 भरा जाएगा। यदि आप अपने मतदाता विवरण में कोई सुधार करवाना चाहते हैं तो फॉर्म नंबर 8 भरे जिसमें मतदाता का पता भी चेंज हो सकता है। सभी मतदाताओं को हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। और किसी तरह की कोई परेशानी होने पर मतदाता बंधु देवघर जिला के सभी बुथ में जाकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ,बूथ अर्जेंट से संपर्क किया जा सकता है। इसके बाद दूसरे बिंदू पर राकेश नरौने जी ने कहा कि 1 से 15 सितंबर तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मंडल स्तर से लेकर शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक गांव में सभी घरों से मिट्टी को कलश में घर भर के मंगल कार्यालय तक लाना है। प्रत्येक गांव में 75 पौधे अमृत वाटिका लगाने का कार्य चलेगा। पुनः 3 से 13 अक्टूबर तक प्रखंड, मंडल स्तर पर पर कार्यक्रम मनाया जाएगा। प्रत्येक गांव से मिट्टी को लाकर 25,26,27,28 अक्टूबर तक या मिट्टी रांची प्रदेश भेजा जाएगा। ये सभी कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मेरा माटी मेरा देश के तहत किया जा रहा हैं।

इस कांफ्रेंस में राकेश नरोने पंकज सिंह भदोरिया सचिन सुल्तानिया मुख्य रूप से उपस्थित थे


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment