|
देवघर : सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा का रेड क्रॉस ने किया स्वागत...
देवघर: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल के अगुवाई में रेड क्रॉस के सदस्यों ने देवघर जिले के नवपदस्थापित सिविल सर्जन सह पदेन उपाध्यक्ष रेड क्रॉस देवघर डॉ रंजन सिन्हा से उनके कार्यालय में औपचारिक मुलाकात कर पुष्प कुछ देकर उनका स्वागत किया तथा रेड क्रॉस के चल रहे विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया गया एवं देवघर रक्तअधिकोष में रक्त संग्रहण हेतु विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए गया.मौके पर रेड क्रॉस चेयरमैन जितेश राजपाल ने बताया की हमलोग जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने एवं उनके सहयोग हेतु सदैव अग्रसर हैं वहीं सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा ने कहा की देवघर जिले के स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आप सबके सहयोग की आवश्यकता है और इस दिशा के हम सबको एक दूसरे का सहयोग कर कार्य करना होगा....! मौके पर मुख्य रूप से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघऱ शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल,सचिव निरंजन कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष राजकुमार बर्णवाल,कार्यकरिणी सदस्य मयंक राय, महेश कुमार, विजय प्रताप सनातन, अर्चना भगत, देवनंदन झा की उपस्थिति रही.