ऐप पर पढ़ें

चौपारण : स्वतंत्रता दिवस पर चौपारण में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड सरकार के आदेशानुसार चौपारण प्रखंड कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन कर आठ झारखंड...
WhatsApp Group Join Now

स्वतंत्रता दिवस पर चौपारण में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया

चौपारण : स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड सरकार के आदेशानुसार चौपारण प्रखंड कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन कर आठ झारखंड आंदोलनकारियों को बीडीओ सह सीओ प्रेमचंद सिन्हा ने प्रशस्ति पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया. इनमें पपरो के कामरेड नंदकिशोर सिंह भी शामिल हैं. वर्ष 1977 में सीपीआई में शामिल होकर वे 1980 से क्षेत्र में सचिव पद पर रहकर पार्टी और आम आदमी के लिए आवाज उठाते रहे। गरीबों के लिए बराबर सामंती वादियों से लड़ते रहे। वह गरीबों के हक के लिए लड़ते रहे। सीपीआई के सचिव पद पर रहते हुए वे लगातार पार्टी और जनता की सेवा में लगे रहे. जब झारखंड आंदोलन का बिगुल बजा तो सबसे आगे रहकर झारखंड को अलग करने के लिए उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। सम्मानित होनेवालों में चपरी कला के रामफल सिंह, लोहंडी के कुमुद कुमार सिन्हा, बुढ़िया डाबर के कामेश्वर प्रजापति, इंगुनिया के शनिचर भुइयां, अमरोल के निजामुद्दीन अंसारी, करमा के गुलजार मियां की पत्नी अमाना खातून और इंगुनिया के सुशील भुइयां की पत्नी को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में प्रमुख पूर्णिमा देवी, शिक्षाविद शंभू नारायण सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, रामस्वरूप पासवान, शौकत खान शामिल समेत कई राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे.


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment