ऐप पर पढ़ें

देवघर : जेएमएम जिला युवा और नगर मोर्चा ने मनाया शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस

स्थानीय एक होटल के सभागार में जेएमएम जिला युवा मोर्चा और महानगर कमिटी....
WhatsApp Group Join Now

देवघर : जेएमएम जिला युवा और नगर मोर्चा ने मनाया शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस

शहीद निर्मल महतो की बदौलत ही मिला है झारखंड-सरोज सिंह

देवघर: स्थानीय एक होटल के सभागार में जेएमएम जिला युवा मोर्चा और महानगर कमिटी के नेतृत्व में स्व नेता निर्मल महतो का 36वां शहीद दिवस मनाया गया।इस दौरान मौके पर उपस्थित पार्टी नेताओं ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह ने निर्मल महतो की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ही के दिन 1987 को निर्मल महतो की हत्या कर दी गयी थी।स्व महतो उस वक्त पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष थे।झारखण्ड आंदोलन को गति देनें में स्व महतो की भूमिका अहम थी।आज उन्हीं पार्टी नेताओं के शहादत की बदौलत हमें झारखण्ड राज्य मिला है।उनकी शहादत को राज्य की जनता जीवनपर्यंत नहीं भूल सकती है।उनके द्वारा दी गयी आंदोलन की गति के बदौलत झारखण्ड राज्य का सपना साकार हुआ है।इस दौरान मौके पर जेएमएम केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश शाह,उपाध्यक्ष सरोज सिंह,संयुक्त सचिव सूरज झा,अजय नारायण मिश्रा,अंग्रेज दास,प्रदीप चौधरी,महानगर अध्यक्ष नुनु सिंह,ब्यवसायिक प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष सुनील कु चौरसिया,राजू आलम,महानगर उपाध्यक्ष यशराज गुप्ता,युवा मोर्चा के सचिव प्रकाश पांडे,क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुहम्मद सेफ,रौशन सिंह सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment