ऐप पर पढ़ें

मधुपुर : मंत्री हफीजुल हसन ने किया शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का किया अनावरण

अनुमंडल मुख्यालय के पुराना सीओ आफिस मोड़ पर झारखंडी माटी.....
WhatsApp Group Join Now

मधुपुर : मंत्री हफीजुल हसन ने किया शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का किया अनावरण

मधुपुर :अनुमंडल मुख्यालय के पुराना सीओ आफिस मोड़ पर झारखंडी माटी के वीर सपूत व झारखंड आंदोलन के प्रणेता शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर मंगलवार को स्थानीय विधायक सह सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने उनकी प्रतिमा का अनावरण माला पहनाकर किया। मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का जब गठन हुआ था उस वक्त झारखंड आंदोलनकारी निर्मल महतो पार्टी के अध्यक्ष और गुरुजी महासचिव थे। झारखंड अलग राज्य की लड़ाई के लिए वह आजीवन संघर्ष करते रहे। झारखंड अलग राज आंदोलन शिथिल हो जाए इसके लिए पूंजीपति ताकतों ने उनकी हत्या करा दी। वह आखिरी सांस तक पीड़ित-वंचितों, शोषितों के हक-अधिकारों व अलग झारखंड राज्य के लिए संघर्षशील रहे। झारखंड अलग राज्य निर्माण में इनकी अहम भूमिका रही है। उनका संघर्ष और बलिदान झारखंड वासियों को प्रेरणा देता रहेगा। कहा कि निर्मल महतो न किसी से गलत बात करते थे, न गलत सुनते और सहते थे। कहीं से कोई गलत करने की सूचना या शिकायत मिलने पर तुरंत वहां पहुंचकर गलत के खिलाफ संघर्ष करने से पीछे नहीं रहते थे। महज 37 वर्ष की उम्र में ही राजनीतिक क्षितिज के शीर्ष पर पहुंच गए थे। तभी अचानक बिष्टुपुर चमरिया गेस्ट हाउस के समीप आठ अगस्त 1987 को निर्मल महतो की हत्या कर दी गई। उनकी हत्या से पूरे झारखंड को झकझोर दिया था। मौके पर जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू, नगर अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल, प्रखंड अध्यक्ष शाकिर अंसारी अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अबू तालिब अंसारी, वार्ड पार्षद मोहम्मद मुस्ताक, पार्षद नीताई सोरेन , अल्ताफ हुसैन, संजय शर्मा,समीर आलम , स्वास्थ्य प्रतिनिधि मोहम्मद शाहिद उर्फ फेकू, जुगल यादव, पप्पू, शाहनवाज, मुरारी पाण्डेय, मनोज वर्मा,डब्लू यादव मोहम्मद शाहिद,सियाराम राय,जुगल यादव, मंतज अंसारी,जुनेद अंसारी, आलमगीर आलम, मुरारी पांडे, सदाब हसन,उमर बंटी,जियाधर मण्डल, जयनारयण मण्डल,समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment