
देवघर : सदर अस्पताल में डेढ़ घंटे तक डॉक्टर नहीं,मरीज परेशान, डीएस को शिकायत के 20 मिनट बाद पहुंचे डॉक्टर
देवघर : भले ही सरकार सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने को लेकर प्रतिदिन करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रहे हैं खामियाजा सदर अस्पताल की व्यवस्था जस की तस बनी है। सदर अस्पताल में समय पर डॉक्टर नहीं आना, निर्धारित समय से पहले डॉक्टर का चले जाना यह सरकारी अस्पताल की व्यवस्था की सच्चाई है। ऐसे ही मामला गुरुवार को देवघर सदर अस्पताल में देखने को मिला। निर्धारित समय से पहले सदर अस्पताल के ओपीडी कक्ष से सभी डॉक्टर 2:10 बजे चले गए। दर्जनों की संख्याओं में मरीज एवं उनके परिजन डॉक्टर के इंतजार में खड़े रहे। जब समय 3:00 बज गया। तब सदर अस्पताल में कार्यरत सुरक्षा गार्ड ने सभी कमरे में ताला लगा दिया। मरीज एवं उनके परिजन अस्पताल के डॉक्टर का इंतजार करते रहे। जग इमरजेंसी चिकित्सा कक्ष में 3:00 से डॉक्टर बैठने का समय निर्धारित है। लेकिन 3:30 बजे तक डॉक्टर नहीं आए। मरीज घंटों परेशान रहे। कोई पेट दर्द से कराहते रहे तो कोई माथा दर्द तो कोई सीना दर्द तो कोई गंभीर श्वशन रोग से। अयोध्या से आए एक मरीज के परिजन ने मामले की जानकारी जब डीएस डॉक्टर प्रभात रंजन को दी। जानकारी देने के बाद सीएस ने श्रावणी मेला ड्यूटी पर आए महिला डॉक्टर को भेजकर मरीज का इलाज कराया।
क्या कहते हैं डीएस : इस मामले में सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉक्टर प्रभात रंजन ने बताया कि सभी डॉक्टरों को निर्धारित समय से निर्धारित समय तक ड्यूटी करने कहा गया है। इसके बाद भी डॉक्टर लापरवाही करते हैं तो कार्रवाई किया जाएगा।