ऐप पर पढ़ें

कटकमसांडी : एक किमी लंबी तिरंगा यात्रा और झांकी बना आकर्षण का केंद्र

प्लस टू उच्च विद्यालय कटकमसांडी के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस पर...
WhatsApp Group Join Now

कटकमसांडी: एक किमी लंबी तिरंगा यात्रा और झांकी रही आकर्षण का केंद्र
भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से कटकमसांडी गूंज उठा

हज़ारीबाग़ (कटकमसांडी): प्लस टू उच्च विद्यालय कटकमसांडी के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस पर एक किमी लंबी प्रभात फेरी सह तिरंगा यात्रा निकाली. यह यात्रा चार किलोमीटर तक चली. इसमें हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व शारीरिक शिक्षा सह वुशु के हजारीबाग जिले से निर्वाचित प्रथम राष्ट्रीय रेफरी सरोज कुमार मालाकार ने किया. हाथों में तिरंगा लिए ग्रामीण बच्चे उत्साह और देशभक्ति से ओतप्रोत थे। बच्चे भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद, जय बिरसा... के नारे लगा रहे थे। यात्रा स्कूल से होकर कटकमसांडी थाना, ब्लॉक, हॉस्पिटल, उलांज मोड, कटकमसांडी मुख्य बाजार और चट्टी होते हुए पुन: स्कूल में समाप्त हुई।

भगवान बिरसा मुंडा की झांकी ने सभी को आकर्षित किया

प्रभात फेरी में बिरसा मुंडा की भूमिका में सोमा मुंडा और भारत माता की भूमिका में साइना परवीन और आदिवासी वेशभूषा में 14 छात्राएं आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान बिरसा मुंडा की झांकी ने सभी को आकर्षित किया. विद्यालय में प्रधानाध्यापिका डॉ शिखा खाखा ने झंडोत्तोलन किया. मुख्य अतिथि कटकमसांडी बीडीओ वेदवंती देवी व अंचलाधिकारी अनिल सिंह ने सोमा मुंडा व साइना प्रवीण को क्रमश: बिरसा मुंडा व भारत माता के रूप में सम्मानित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधक नाथ पांडे, शिक्षक विजय मसीह, उत्तम सिंह, जाहिदा बानो, महेंद्र प्रसाद, भारती नायक, सुरेश कुशवाहा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment