
देवघर : जिला कांग्रेस पार्टी में ग्राम प्रधान और माही हड़ाम को किया सम्मानित
देवघर : देवीपुर प्रखंड के मुंडा मंडी गांव में देवघर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अगुवाई में एक समारोह आयोजित कर बड़े ही धूमधाम से मनाया।समारोह में अतिथियों द्वारा गांव के ग्राम प्रधान मांझी हड़ाम गुड़ा सोरेन तथा बुजुर्ग महिला पुरुषों को अंग वस्त्र एवं पुष्प माला देकर सम्मानित किया गया। वहीं सपहा तथा मुंडामुंडी टीम को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए फूटबॉल का वितरण भी किया गया,मिठाईयां बांटकर एक दूसरे के साथ खुशियां मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर देश ही नहीं पूरी दुनियां में सभी जगह कार्यक्रम आयोजित का आदिवासी भाई बंधुओं के साथ उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।आदिवासी लोगों को अपना अस्तित्व,संस्कृति और सम्मान के साथ जल,जंगल और जमीन को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस जनजाति को संरक्षण और बढ़ावा देने, इनकी संस्कृति व सम्मान को बचाने के लिए आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। हमारे राज्य के महागठबंधन के हेमंत सोरेन सरकार कांग्रेस के सहयोग से आदिवासियों के उत्थान के लिए एक से बढ़कर एक कार्य कर रहे हैं। वहीं लम्बे अरसे तक भाजपा के शासन में आदिवासियों के साथ धोखा किया गया है, इन्हें छला गया है।
जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि आज यहाॅं हमलोग आदिवासियों के समाजिक,आर्थिक,राजनैतिक विकास के साथ इनकी संस्कृति एवं सभ्यता को लेकर विश्व आदिवासी दिवस को बड़े ही धूमधाम से मना रहे है,वहीं देश में भाजपा की नरेंद्र मोदी की सरकार तथा भाजपा शासित राज्यों में आदिवासियों के साथ घोर अन्याय और अत्याचार किया जा रहा है। उनके साथ दमनकारी नीति अपनाई जा रही है,जो काफी चिंतनीय विषय है। ताजा उदाहरण भाजपा शासित मध्य प्रदेश में जहां एक आदिवासी युवक के ऊपर भाजपा नेता द्वारा पेशाब किया जाता है,वहीं मणिपुर में आदिवासियों को आग के हवाले किया जा रहा है, नृशंस हत्याऐं हो रही है। वहाॅं की माॅं बहनों को निर्वस्त्र करके परेड ही नहीं कराया जाता है,उनके अंगों को दरिंदों द्वारा नोचा भी जाता है, और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह चुप्पी साधे रहते हैं।
यह देश का दुर्भाग्य है। देश के महामहिम राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू जी से लोकसभा के नए भवन का उद्घाटन नहीं कराना और इस कार्यक्रम में नहीं बुलाना, कहीं ना कहीं आदिवासी समाज के साथ घोर अपमान की बात है। ऐसे में देश के नेता राहुल गांधी ने देश में भाजपा द्वारा तैयार की गई नफरत की बाजार को समाप्त कर मोहब्बत की दुकान खोलने का काम किया है,भारत को जोड़ने का काम कर रहे हैं,आदिवासी भाई बहनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।आइए हम सब मिलकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें।
कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल ने किया वहीं जिला बीस सूत्री सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष मुन्नी हेंब्रम,जिला पदाधिकारी सुजीत झा,सुधीर देव, जिला बीस सूत्री सदस्य एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष मुन्नी हेम्बरम,देवीपुर प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव,राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव,मो बेलालुद्दीन,महिला जिलाध्यक्षा चमेली देवी,अशोक झा,राजेश बर्नवाल,राहुल राज, बासुकी पंडित,ओमप्रकाश यादव, शैलैश मालवीय ने भी संबोधित किया तथा सेवा दल एवं पार्टी के पदाधिकारी दशरथ यादव,सदाशिव राणा,मुस्लिम अंसरी,नन्दलाल यादव,सुगदेव दास,राजेंद्र दास,राजू राउत,बद्री मंडल,धीरेन्द्र सिंह,सुखदेव सिंह,वृजभूषण राम,डाक्टर के.के. रवानी,ग्रामीण हरिलाल किस्कू, लालमोहन किस्कू,सोमलाल किश्कू, उमेश किश्कू,शिकार सोरेन, मंझली टूडू, मालती मरांडी, पार्वती टुडू,बड़की टुडू मालती देवी,सुनिल टुडू,रमेश किश्कू,सूरज किश्कू आदि सैकड़ों उपस्थित थे।