ऐप पर पढ़ें

देवघर : एबीकेएम के महिला प्रकोष्ठ 27 अगस्त को मनाएंगी सावन महोत्सव

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देवघर इकाई की महिला अध्यक्ष भारती वर्मा की अध्यक्षता.....
WhatsApp Group Join Now

देवघर : एबीकेएम के महिला प्रकोष्ठ 27 अगस्त को मनाएंगी सावन महोत्सव

देवघर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देवघर इकाई की महिला अध्यक्ष भारती वर्मा की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ की बैठक हुई। जिसमें सावन महोत्सव मनाने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान कार्यक्रम 27 अगस्त को बनाने का निर्णय लिया गया। हालांकि स्थल का चयन नहीं किया जा सका है। इसके अलावा कार्यक्रम सिर्फ महिलाओं के लिए होगा। सभी महिलाएं हरी साड़ी पहन कर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। एक दूसरे को चूडी एवं मेहंदी आदान प्रदान करेंगी। प्रतिभा को निखारने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा। सावन के गीत,फिल्मी गीत, चुटकुले,कविता, नृत्य इत्यादि का प्रदर्शन महिलाओं द्वारा किया जाएगा। कमेटी द्वारा महिलाओं के लिए गेम की व्यवस्था भी की जाएगी। कपल डांस का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 26 अगस्त तक नाम दर्ज किया जाएगा। कार्यकारिणी के सभी सदस्य चित्रांश परिवार के घर जा जा कर महिलाओं का पंजीकरण करेंगे। पर्यावरण का ध्यान में रखते हुए एक-एक पौधा अपने अंगना या अन्य जगहों पर लगाया जाएगा। बैठक के संबंध में जिलाध्यक्ष निर्मल प्रकाश दीपक ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए महिलाओं की सहभागिता जरूरी है। चित्रांश परिवार की एकजुटता तभी संभव है, जब महिलाएं इसकी महत्ता को समझेंगी। समाज में बहुत ऐसा परिवार है जो आर्थिक रूप से बहुत ही कमजोर हैं। हुनर युक्त महिलाएं उन्हें अपना हुनर दे कर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में मदद कर सकती है।उन्होंने कहा कि एबीकेएम दिसंबर माह में कामकाजी महिलाओं को उनके व्यापार के लिए एक मेला का आयोजन करेगा। जिसमें वे अपने उत्पाद को बेच सकेंगे। इससे महिलाओं का आत्मबल बढ़ेगा। मौके पर भारती वर्मा, शोभा सिन्हा ,नेहा नमिता ,बीना सिन्हा, रीता नाथ सहाय, गीतावती सहाय, कविता अंबष्ट, किरण शरण प्रो. विनोद कुमार, विनोद कुमार प्रसाद, सोना सिन्हा, विनय कुमार सिन्हा, केके वर्मा, विश्वजीत कुमार सिन्हा, बिनोद बिहारी शरण, अवनी कुमार सिन्हा, शशि भूषण निराला, विनय अंबष्ट, पंकज कुमार सिन्हा,प्रियांशु राज, सहित अन्य मौजूद थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment