ऐप पर पढ़ें

इटखोरी : महुदा में धूमधाम से मनाया गया गणेश पूजन महोत्सव

पूरे देश में गणेश पूजा की धूम मची हुई है।वहीं इटखोरी प्रखंड के महुदा गांव...
WhatsApp Group Join Now
इटखोरी : महुदा में धूमधाम से मनाया गया गणेश पूजन महोत्सव
मुंबई गणेश उत्सव से प्रेरित होकर हम अपने गांव में भी हर्षो उल्लास के साथ मनाते हैं गणेश पूजा - अध्यक्ष

इटखोरी (चतरा) : पूरे देश में गणेश पूजा की धूम मची हुई है।वहीं इटखोरी प्रखंड के महुदा गांव में भी गणेश पूजा को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गणेश पूजा का सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने फीता काटकर उद्घाटन किया। गणेश पूजा में सम्मिलित होने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। साथ ही साथ गणपति बप्पा मोरिया के नारों से गूंज उठा पूरा गांव।

गणेश पूजा के अध्यक्ष बने अनुज दांगी ने बताया कि यहां के युवक मुंबई जाकर आ चुके हैं और वहां के गणेश पूजा से प्रेरित होकर अपने गांव में भी भव्य रूप से गणेश उत्सव मनाने की परंपरा को निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गणेश पूजा मनाने से सुख समृद्धि और शांति की अनुभूति होती है।वहीं उन्होंने कहा कि हम ग्रामीणों की इच्छा है कि धीरे-धीरे इस पूजा को और विस्तार किया जाए और पूरे प्रखंड ही नहीं जिला स्तर पर इस पूजा को भव्य रूप दिया जाए।

मौके पर अध्यक्ष,अनुज दांगी,उपाध्यक्ष, सिकन्दर कुमार दांगी,सचिव, सुजीत कुमार रवानी,कोषाध्यक्ष,घनश्याम रवानी सलाहकार, अशोक दांगी, सुखदेव प्रसाद दांगी सदस्य - अमीरका दांगी, अजीत रवानी, अजय दांगी, शंकर दांगी, रामवृक्ष दांगी, विकास दांगी, बाबूलाल दांगी,लोकेश दांगी, बसंत दांगी,तोपन दांगी, रविन्द्र दांगी, अमित रवानी,बबन भारती, सकलदेव दांगी,विनय दांगी, राजेश दांगी, सुरेंद्र दांगी, संदीप दांगी, मुकेश दांगी, ग्रीन दांगी,विकाश दांगी, मिथलेश कुमार दांगी, प्रकाश भारती , गणेश भारती,लक्ष्मण भारती,पुजारी, बलेश्वर दांगी,तुला देवी सात सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment