ऐप पर पढ़ें

चौपारण : नारी शक्ति वंदन विल पास होने पर पीएम को चौपारण के जनप्रतिनिधियों ने दिया धन्यवाद

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 दोनों सदनों से पारित होने पर चौपारण...
WhatsApp Group Join Now
चौपारण : नारी शक्ति वंदन विल पास होने पर पीएम को चौपारण के जनप्रतिनिधियों ने दिया धन्यवाद
चौपारण(हजारीबाग) : नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 दोनों सदनों से पारित होने पर चौपारण की महिला जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।नारी शक्ति वंदन अधिनियम हालांकि 2029 से लागू होगी जब जनगणना होगी और देश में परिसीमन लागू किया जाएगा उसके बाद महिलाओं को 33 प्रतिशत लोकसभा ,राज्यसभा विधानसभा,विधान परिषद सहित अन्य पर महिला जनप्रतिनिधियों का सीट आरक्षित किया जाएगा।

दोनों सदनों में भारी बहुमत से विल पारित होने पर चौपारण प्रखण्ड के महिला जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया,जिसमें प्रखण्ड प्रमुख पूर्णिमा देवी, पूर्व मुखिया प्रमिला राणा,नूतन सिन्हा,पूर्णिमा देवी ,मुखिया रेखा देवी, मुखिया सरिता देवी, मुखिया अनिता देवी, मुखिया सुनिता देवी, मुखिया ममता कुमारी, पूजा कुमारी, रेणु देवी, देवंती देवी, कुंती देवी, मुखिया मंजू देवी, मुखिया अन्नपूर्णा देवी, मुखिया पिंकी देवी, मुखिया उषा देवी, मुखिया उमा देवी, पंचायत समिति इंदु देवी, काजल कुमारी, गुड़िया देवी, मालती देवी, कौशल्या देवी सहित कई महिला जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दी।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment