ऐप पर पढ़ें

चौपारण : प्रखण्ड में बदलाव संकल्प सभा की तैयारी जोरों पर

08 अक्टूबर को चौपारण में लिखा जाएगा इतिहास, जुटेंगे हज़ारों झारखंडी : भुवनेश्वर यादव
WhatsApp Group Join Now
चौपारण : प्रखण्ड में बदलाव संकल्प सभा की तैयारी जोरों पर
08 अक्टूबर को चौपारण में लिखा जाएगा इतिहास, जुटेंगे हज़ारों झारखंडी : भुवनेश्वर यादव

हजारीबाग : चौपारण प्रखंड मैदान परिसर में 08 अक्टूबर दिन रविवार को झारखंडियों का महाजुटान होगा। इस महाजुटान का नाम बदलाव संकल्प सभा है जो झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

इस सभा का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नीति, नियोजन नीति, खनन नीति, पुनर्वास नीति, निजी कंपनियों में स्थानीय को नौकरी में 75 प्रतिशत आरक्षण एवं स्थानीय नेतृत्व के मसले पर अपनी आवाज को बुलंद करना है। जिसमें हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के हज़ारों युवा साथी और जनता शामिल होंगे।

बदलाव संकल्प महासभा को लेकर भुवनेश्वर यादव के नेतृत्व में लगातार क्षेत्रों एवं ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

जनसंपर्क अभियान के बीच चौपारण के दैहर एवं झापा पंचायत में भुवनेश्वर यादव, श्याम कुमार दांगी, सुरेश कुमार दांगी, मुकेश पासवान, अजीत दांगी रामकुमार पाण्डेय, मनोज सिंह के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगो से अधिक से अधिक संख्या मे सभा में आने के लिए अपील किया गया।

चौपारण : प्रखण्ड में बदलाव संकल्प सभा की तैयारी जोरों पर

जयराम महतो एवं संजय मेहता मुख्य वक्ता के रूप में होंगे शामिल

चौपारण बदलाव संकल्प महासभा में स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर आन्दोलनकारी जयराम महतो एवं राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता संजय मेहता शामिल होंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment