ऐप पर पढ़ें

छतरपुर : हम सब अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने के प्रति संकल्पबद्ध हैं :- सुरेश इंजीनियर

छतरपुर नगर पंचायत अंतर्गत सड़मा और मसीहानी गांव में करमा पर्व महोत्सव का...
WhatsApp Group Join Now
छतरपुर : हम सब अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने के प्रति संकल्पबद्ध हैं :- सुरेश इंजीनियर
पलामू : हम सब अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने के प्रति संकल्पबद्ध हैं :- सुरेश इंजीनियर
करमा पर्व महोत्सव में मांदर बजाकर झूमे सुरेश कुमार

छतरपुर (पलामू) : छतरपुर नगर पंचायत अंतर्गत सड़मा और मसीहानी गांव में करमा पर्व महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी सुरेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मौके पर सुरेश कुमार इंजीनियर ने कहा कि हम सब अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने के प्रति संकल्पबद्ध हैं। सभी को करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं खुशहाल रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि करमा पर्व भादो मास की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। भाई की सुख समृद्धि के लिए बहने उपवास करती है। यह पर्व झारखंड के आदिवासी मूलवासी सभी मिलकर मनाते हैं। कर्मा झारखंड के आदिवासियों का एक प्रमुख त्योहार है। इस मौके पर पूजा करके आदिवासी अच्छे फसल की कामना भी करते हैं। साथ ही बहनें अपने भाइयों की सलामती के लिए प्रार्थना करती हैं। करमा के अवसर पर पूजा प्रक्रिया पूरा होने के बाद झारखंड के आदिवासी मूलवासी ढोल मांदर और नगाड़ा के थाप पर झूमते है एवं सामूहिक नृत्य करते हैं। यह पर्व सभी लोगों के लिए परंपरा की रक्षा के साथ-साथ मनोरंजन का भी एक अच्छा साधन है। यह पर्व झारखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा एवं बंगाल के आदिवासियों द्वारा भी धूमधाम से मनाया जाता है। ग्रामीणों ने झूमर और लोकगीत के साथ झूम'कर इस त्योहार को मनाया। प्रकृति के इस पर्व में सभी नगर वासी सहभागी बने। सुरेश कुमार ने मानर के साथ झूमते नज़र आये। लोगों ने इनकी खूब तारीफ की।मौके पर प्रदीप यादव, चन्दीप यादव, सुनील व्यास, सुधीर सिंह, कुंदन यादव, छोटू उरांव, कृष्णा उरांव के साथ साथ सैकड़ो लोग मौजूद थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment