ऐप पर पढ़ें

दुमका : डॉ.शेषनाथ राय के देहांत पर शोक सभा का आयोजन

एसकेएम विश्वविद्यालय दुमका में गुरुवार को कुलपति प्रो (डॉ) बिमल प्रसाद सिंह की अध्यक्षता...
WhatsApp Group Join Now
दुमका : डॉ.शेषनाथ राय के देहांत पर शोक सभा का आयोजन
दुमका : एसकेएम विश्वविद्यालय दुमका में गुरुवार को कुलपति प्रो (डॉ) बिमल प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन कुलपति कांफ्रेंस हॉल में किया गया,जिसमें विश्वविद्यालय के पूर्व डीएसडब्ल्यू और स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ शेष नाथ राय के देहांत पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया।

शोक सभा का संचालन करते हुए कुलसचिव डॉ संजय कुमार सिन्हा ने डॉ राय के विश्वविद्यालय के विभिन्न पदो पर उनके योगदान को बतलाया। सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन सह राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ जैनेंद्र यादव ने उन्हें एक उत्कृष्ट शिक्षक बतलाया और विभाग में उनके योगदान को याद किया। डीएसडब्ल्यू डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. राय सामाजिक और छात्र संगठनों से काफ़ी निकट से जुड़े हुए थे। छात्रों के विभिन्न गुटों के बीच उन्होंने समन्वय स्थापित कर बिश्वविद्यालय का माहौल सकारात्मक बनाया।

डॉ अजय सिन्हा ने डॉ राय से जुड़े कई संस्मरण को याद किया और उनके देहांत को अपनी व्यक्तिगत क्षति बतलाया। परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव रंजन सिन्हा ने उनके सरल और स्नेहपूर्ण व्यवहार को याद किया। कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि डॉ. राय के बारे में उन्होंने जितना सुना और जाना है उससे पता चलता है की वे ना सिर्फ़ एक आदर्श शिक्षक थे बल्कि एक कर्मठ , सरल और सबको साथ लेकर चलने वाले अधिकारी थे। उनका देहांत होना विश्वविधालय के लिए काफ़ी दुखद है। सभा की अंत में एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया और दो मिनट का मौन रख उनके आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस शोक सभा में विश्वविद्यालय के अधिकारी , कर्मचारी और कई शिक्षक शामिल थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment