मधुपुर : कांग्रेसियों ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती
मधुपुर : कांग्रेस कमिटी के द्वारा शहर के गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती कांग्रेसियों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माला चढ़ा कर धूमधाम से मनाई।
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी सचिव शबाना खातून ने कहा कि यह देश महात्मा गांधी का देश है महात्मा गांधी के आदर्श और सिद्धांत को मानने वालों का देश है। आज हम लोगों के बीच महात्मा गांधी नहीं है पर उनके सिद्धांत हम लोगों के साथ है।
वही झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी सचिव फैयाज कैसर ने कहा संपूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूरे देश को गर्व है। गोडसे ने तो गांधी को मारा परंतु उनके सिद्धांत आज भी हम लोगों के बीच जिंदा है।
मौके पर कांग्रेस मिडिया प्रभारी गोल्डी खान,मार्गोमुंडा प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर शरण, अनिल राव, अमर शर्मा, श्याम, राजा, मुशर्रफ, राहुल सिंह, अलाउद्दीन, रमेश दास आदि मौजूद थे।