ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग : जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के सराहनीय सेवा के लिए हजारीबाग यूथ विंग ने किया सम्मानित

शहर में जहां एक और पिछले कई दिनों से भक्ति भाव का माहौल हर तरफ देखने को मिल रहा है। तो उसी बीच...
WhatsApp Group Join Now
हजारीबाग : जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के सराहनीय सेवा के लिए हजारीबाग यूथ विंग ने किया सम्मानित।
बेहद ऐतिहासिक रूप से दुर्गा पूजा संपन्न पर उपायुक्त,पुलिस अधीक्षक एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी को किया सम्मानित।
आप सभी के नेतृत्व में शहर की रामनवमी, दुर्गा पूजा सहित अन्य पर्व बेहद ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुए हैं । :— चंद्र प्रकाश जैन।

हजारीबाग : शहर में जहां एक और पिछले कई दिनों से भक्ति भाव का माहौल हर तरफ देखने को मिल रहा है। तो उसी बीच जिला प्रशासन के द्वारा दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया है ।

इसी सराहनीय सेवा को लेकर हजारीबाग शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा उपायुक्त नैंसी सहाय के आवासीय कार्यालय कक्ष में मोमेंटो एवं फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे के आवासीय कार्यालय कक्ष में मोमेंटो ,फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया इसके उपरांत सदर अनुमंडल पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार के कार्यालय कक्ष में मोमेंटो एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

हजारीबाग : जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के सराहनीय सेवा के लिए हजारीबाग यूथ विंग ने किया सम्मानित। उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने हजारीबाग यूथ विंग का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम सभी हर वक्त हजारीबाग वासियों के साथ खड़े हैं। साथ ही कहां की आने वाला त्यौहार भी ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा।

मौके पर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न के पश्चात शनिवार को उपायुक्त पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी को मोमेंटो एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। आप सभी के नेतृत्व में शहर की रामनवमी एवं दुर्गा पूजा सहित पर्व बेहद ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुई है। साथ ही कहा कि उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक प्रशासनिक दायित्व के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी अपनी पूरी उपस्थिति सुनिश्चित करते हैं पूजा के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर माता रानी का दर्शन कर माता रानी का आरती भी किया है जो एक प्रशंसा के पात्र हैं।

हजारीबाग : जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के सराहनीय सेवा के लिए हजारीबाग यूथ विंग ने किया सम्मानित। मौके पर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, विकाश तिवारी, मोहम्मद ताजुद्दीन सहित कई लोग मौजूद थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment