चौपारण (हजारीबाग) : इसी कड़ी में रविवार को संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामवतार प्रजापति एवं सचिव सीताराम यादव के अगुवाई में दिनांक 15 अक्टूबर दिन रविवार को शिक्षकों का एक शिष्टमंडल दिवंगत अयोध्या कुमार यादव सहायक अध्यापक उत्क्रमित हाई स्कूल बृंदा पहुंच कर मृतक शिक्षक के आत्मा को शांति के लिए 1 मिनट का मौन धारण किया तथा परिजनों से मिलकर उनका हाल जाना व 76000 हज़ार रूपया आर्थिक सहयोग के रूप में दिया।
प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे ने कहा कि सरकार के द्वारा सहायक अध्यापकों का कल्याण कोष का कोई लाभ नहीं मिलना दुर्भाग्य की बात है। सरकार पारा शिक्षकों को ठगने का काम किया है। मृतक शिक्षक के पत्नी एम ए प्रशिक्षित है! डीसी महोदया से आग्रह है कि उनका अनुकंपा पर नौकरी जल्द दिया जाए।
प्रखण्ड अध्यक्ष रामावतार प्रजापति ने कहा कि वर्तमान सरकार पारा शिक्षकों का शोषण कर रही है। चुनाव से पहले किए गए वादा से मुकर रही है।
प्रखण्ड सचिव सीताराम यादव ने कहा कि अयोध्या कुमार यादव घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। इनका मृत्यु हो जाने से परिजनों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। जल्द से जल्द मृतक के पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी दिया जाए।
शोक सभा में उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष रामावतार प्रजापति, सचिव सीताराम यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे, जिला उपाध्यक्ष अजय प्रजापति, बरही सचिव मनोज घोष, चौपारण मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार यादव, सुधीर कुमार कौशल, अशोक कुमार यादव, रामभरोस यादव, गणेश साव, कैलाश साव, बच्चू कुमार राणा , सुनील कुमार यादव , संजय कुमार यादव, रामसेवक यादव, सुनील कुमार यादव, राजकुमार रविदास, सुरेश साव, मनोज कुमार, रामभजन राम, अनिल कुमार, राकेश राकेश रौशन, प्रमोद कुमार चौरसिया, मुनेश्वर प्रसाद यादव, बलदेव साव, कैलाश साव, राजेश कुमार साव, संतोष कुमार भुईयां, केदार प्रसाद, भुनेश्वर साव,भोला यादव, महादेव साव, तारकेश्वर राणा, ललन प्रजापति, समाजसेवी भुनेश्वर यादव सहित सैकड़ों पारा शिक्षक शामिल थे।