मनिका (लातेहार) : नवरात्रि की अष्टमी के मौके पर मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित पचफेड़ी शिव मंदिर के प्रागंण में हो रहे दुर्गा पूजा में शामिल हुए मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचन्द्र सिंह। वहीं अमर पूजा समिति के द्वारा विधायक श्री सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान विधायक रामचंद्र सिंह के द्वारा क्षेत्रवासियों को नवरात्रि और दुर्गा पूजा की बधाई देने के साथ-साथ आपसी भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाने का अपील किया।
मौके पर अमर पूजा समिति अध्यक्ष बच्चन कुमार यादव, समिति कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, वृद्ध बिहारी यादव, प्रखंड बिसुत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, भरत प्रसाद, अंकित राज, अविनाश कुमार यादव, सागर यादव, अरूण यादव, समेत कई लोग उपस्थित थे।