ऐप पर पढ़ें

दुमका : जारी है जय माता दी सेवा समिति का जन सेवा, समिति के अध्यक्ष ने कहां जरूरत मंदो के बीच वस्त्र साड़ी टी शर्ट इत्यादि का किया गया वितरण

जय माता दी सेवा समिति दुमका का जन सेवा जारी है। रविवार को नवरात्र के पावन...
WhatsApp Group Join Now
दुमका : जारी है जय माता दी सेवा समिति का जन सेवा, समिति के अध्यक्ष ने कहां जरूरत मंदो के बीच वस्त्र साड़ी टी शर्ट इत्यादि का किया गया वितरण
दुमका : जय माता दी सेवा समिति दुमका का जन सेवा जारी है। रविवार को नवरात्र के पावन माँ दुर्गा अष्टमी पूजा के दिन रविवार भोजन सेवा में राजमा,चावल,आचार का भोजन अध्यक्ष राजेश कुमार राउत के घर से स्वनिर्मित भोजन,शहर के टाटा शोरूम, टीन बाजार, धर्म स्थान,वीर कुंवर सिंह चौक, गाँधी मैदान इत्यादि जगहों पर कार से घूम-घूम कर लगभग 150 लोगों को भोजन कराया गया।

मौके पर उपस्थित समिति के अध्यक्ष श्री राउत ने कहा कि आज दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर जरूरत मंदो के बीच नये वस्त्र साड़ी और टी शर्ट इत्यादि का भी वितरण किया गया।आज उनके चेहरे की खुशी देख कर मन को बहुत संतुष्टि मिली।इन कार्यक्रमों से मन को बहुत शांति मिलती है।समिति का उद्देश्य ही नर सेवा नारायण सेवा हैं।ये रविवार भोजन सेवा 1 जनवरी 2022 से लगभग सभी रविवार होती आई है। ये कार्यक्रम अभी निरंतर चले ऐसा प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में समिति के कोषाध्यक्ष अरुण केशरी, संदीप कुमार जय बमबम,रौनक केशरी,मनीष कुमार छोटु,संतोष ठाकुर,विकास कुमार, चंद्रराय किस्कू इत्यादि लोगों का कार्य सहयोग रहा।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment