ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग : प्रमाणिक जन सेवा मिशन के द्वारा लगातार दूसरी बार संपूर्ण सेल का आयोजन 5 नवंबर को

मां दुर्गे का पावन पर्व दुर्गा पूजा समाप्त होते ही सभी कोई दिवाली की आगमन और तैयारी में जुट चुका...
WhatsApp Group Join Now
प्रमाणिक जन सेवा मिशन के द्वारा लगातार दूसरी बार संपूर्ण सेल का आयोजन 5 नवंबर को।
दिवाली के मौके पर घर को संवारने के उद्देश्य से ही कार्य किया जा रहा है :– सलोनी सेठी

हजारीबाग : मां दुर्गे का पावन पर्व दुर्गा पूजा समाप्त होते ही सभी कोई दिवाली की आगमन और तैयारी में जुट चुका है और ऐसी स्थिति में सभी के घर से विभिन्न प्रकार की वस्तुएं निकलती है जो उनके लिए उपयोगी नहीं होती है। पर वह वस्तुएं किसी व्यक्ति के लिए जरूर उपयोगी बन सकती है। इसी दृष्टिकोण से प्रमाणिक जन सेवा मिशन के द्वारा दूसरी बार संपूर्ण सेल का आयोजन किया जा रहा है। यह संस्था नारी शक्ति के द्वारा चलाए जा रहा है। इस सेल के माध्यम से 10 रू में वस्तुएं जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाई जाएगी। आप सभी हजारीबाग वासियों से आग्रह है कि आप जिस वस्तुओं को खराब समझ कर फेंकने की इच्छा रख रहे हैं कृपया उसे प्रमाणिक जन सेवा मिशन की महिलाओं को समर्पित कर दे । उनके द्वारा 3 नवंबर तक वस्तुएं लिया जाएगा। वस्तुओं में इलेक्ट्रॉनिक आइटम, खिलौने, जूता चप्पल, कपड़ा इत्यादि समान शामिल है। आप अपने वस्तु को भावना जैन तनिष्क शोरूम के सामने जीजीएस रोड, खुशबू जैन पंजाब नेशनल बैंक के पीछे बाडम बाजार, निकिता जैन इमली कोटी, शिवम नार्सिग होम के पास, रिशु जैन आईसीआईसी बैंक के पास पैगोडा चौक ओकनी रोड,वर्षा जैन महेश सोनी चौक, केबी सहाय रोड गायत्री मंदिर के पास आप अपनी वस्तुएं जमा कर सकते हैं।

आपके द्वारा दिए गए वस्तु को बेहतर तरीके से एक स्टॉल के माध्यम से 5 नवंबर को जैन भवन की सभागार में लगाया जाएगा। जरूरतमंद व्यक्तियों को 10 रु में दिया जाएगा। 10 रु के सहयोग से आए राशि को सामाजिक सेवा में लगाया जाएगा।

सलोनी सेठी ने बताया की दिवाली के मौके पर घर को संवारने के उद्देश्य से ही कार्य किया जा रहा है। आपके द्वारा भले ही वह वस्तु किसी काम की नहीं रही पर किसी व्यक्ति के लिए वह बहुत काम की है इसी दृष्टिकोण से इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। हम आगरा करते हैं कि इस कार्यक्रम में समस्त हजारीबाग वासियों बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और हम नारी शक्तियों का मनोबल बढ़ाएं।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment