ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग : स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं को लेकर चौपारण ब्लॉक मैदान में कल होगा महाजुटान, बरही विधानसभा से हज़ारों की संख्या में शामिल होंगे लोग

चौपारण प्रखंड अंतर्गत ब्लॉक मैदान में कल रविवार 8 अक्टूबर को महाजुटान...
WhatsApp Group Join Now
हजारीबाग : स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं को लेकर चौपारण ब्लॉक मैदान में होगा महाजुटान
बदलाव संकल्प सभा : स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं को लेकर चौपारण ब्लॉक मैदान में कल होगा महाजुटान, बरही विधानसभा से हज़ारों की संख्या में शामिल होंगे लोग

हजारीबाग : चौपारण प्रखंड अंतर्गत ब्लॉक मैदान में कल रविवार 8 अक्टूबर को महाजुटान हो रहा है। इस महाजुटान का नाम बदलाव संकल्प सभा है जो झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सभा का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नीति, नियोजन नीति, खनन नीति, पुनर्वास नीति, निजी कंपनियों में स्थानीय को नौकरी में 75 प्रतिशत आरक्षण एवं स्थानीय नेतृत्व के मसले पर अपनी आवाज को बुलंद करना है। झारखण्ड में एक बड़े बदलाव के लिए संकल्प लेना है। जिसमें बरही विधानसभा क्षेत्र के हज़ारों युवा, बड़े- बुजुर्ग, महिलाएं एवं नौजवान साथी और जनता शामिल होंगे।

हजारीबाग : स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं को लेकर चौपारण ब्लॉक मैदान में होगा महाजुटान

जयराम महतो और संजय मेहता सहित कई वक्ता करेंगे सभा को संबोधित

बदलाव संकल्प सभा में स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर अपनी आवाज बुलंद कर रहे झारखंडी योद्धा जयराम महतो, संजय मेहता एवं भुनेश्वर यादव उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। इसके अलावा झारखण्ड के अन्य वक्ता भी झारखंडी भावना के तहत अपनी राय जनता के समक्ष रखेंगे।

नुक्कड़ सभा का आयोजन कर लोगों को किया गया जागरूक

बदलाव संकल्प सभा को लेकर हज़ारीबाग, चतरा, गिरिडीह, कोडरमा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सैकड़ों स्थानों में जाकर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जनता को जागरूक किया जा चुका है। साथ ही बरही विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों स्थानों में नौजवानों एवं लोगों से संवाद स्थापित कर महासभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करने की अपील किया गया है।

बदलाव संकल्प सभा को लेकर झारखंडी योद्धा संजय मेहता और भुनेश्वर यादव द्वारा लगातार जनता से मुलाकात की गयी है। गाँव - पंचायत समेत कई स्थानों में नुक्कड़ सभा किया गया है। चौक-चौराहों में जाकर लोगों को सभा का मुख्य उद्देश्य बताया है।

संजय मेहता ने लोगों से यह आह्वान किया है कि झारखंड की माटी बचाने और अपने हक़ अधिकारों के इस लड़ाई में संकल्प लेने का वक्त आ गया है। हमलोग मिलकर बदलाव संकल्प सभा को सफल बनाते हैं। चौपारण की धरती से झारखंड में बदलाव का इतिहास लिखते हैं।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment