कार्यक्रम में प्रभात सिन्हा, रामजी यादव,श्रवण साव , मुन्ना चंद्रवंशी,मंगल प्रजापति, आलोक सिन्हा,राहुल सिन्हा का सहयोग रहा भरपूर
छतरपुर (पलामू) : छतरपुर नगर पंचायत अंतर्गत ग्राम लोहराही के वार्ड नंबर 14 में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया गया वितरण। मालूम हो कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का नहाय खाय के साथ ही शुक्रवार से छठ पूजा की शुरुआत हो गयी है। इस अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी चर्चित समाजसेवी प्रभात सिन्हा,रामजी यादव, राहुल सिन्हा, मुन्ना चंद्रवंशी, मंगल प्रजापति,आलोक सिन्हा श्रवण साव के द्वारा सैकड़ो की संख्या में छठ व्रतियों के बीच छठ पूजा सामग्री का वितरण लोहराही गांव में किया गया।ताकि जरूरतमंदों का भी छठ पूजा खुशी-खुशी साथ संपन्न हो ।साथ ही साथ प्रभात सिन्हा ने कहा कि लोक आस्था का यह पर्व लोगों को एक सूत्र में बांध कर रखती है। उन्होंने छठी मैया से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि लोग सुखी और समृद्ध रहें। यह पर्व प्रकृति की पूजा का पर्व है, समता और समानता का संदेश देने वाला पर्व है। मैं कामना करता हूँ की इस पर्व में सभी व्रतियों का अनुष्ठान अच्छे से संपन्न हो।लोगों के द्वारा समाजसेवीयों को इस कार्य के लिए काफी सराहना मिल रही है, तथा क्षेत्र में लोगों द्वारा की काफी चर्चाएं भी हो रही है।मौके पर प्रभात सिन्हा,रामजी यादव, राहुल सिन्हा,मुन्ना चंद्रवंशी मंगल प्रजापति,आलोक सिन्हा श्रवण साव सहित अनेकों कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बना रहे थे।