चौपारण : प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। जिसमें प्राथमिक विद्यालय नवडीहा के प्रधानाध्यापक शेखर सुमन त्रिगुणायत अपने विद्यालय से छुट्टी के बाद अपना घर बाईक से चौपारण वापस आ रहे थे। उसी बीच एक वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया, जिसे प्रधानाध्यापक शेखर सुमन त्रिगुणायत घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया। इसके अलावे दो अन्य बाईक सवार डोमाडाडी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमें दो लोग घायल हो गए। उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घायलों को एंबुलेंस में लेकर चालक शक्ति चंद्रवंशी सदर अस्पताल गए।