ऐप पर पढ़ें

चौपारण : विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन ने गौ परिवार संत प्रमुख को दिया कंबल, सेवा भाव से काम कर रहा फाउंडेशन - मंजीत

WhatsApp Group Join Now
चौपारण : विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन ने गौ परिवार संत प्रमुख को दिया कंबल, सेवा भाव से काम कर रहा फाउंडेशन - मंजीत
चौपारण : विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन ठंड के बढ़ते हुए तेवर को देखते हुए कंबल वितरण अभियान को और भी ज्यादा गति दे दी है। इस कड़ी मे मंगलवार को चौपारण प्रखंड के चौथी पंचायत अंतर्गत केंदुआ मोड स्थित गौ परिवार संत प्रमुख श्री श्री 1008 श्री प्रकाश गिरी फलाहारी बाबा को फाउंडेशन के चौपारण प्रखंड संयोजक आशीष सिंह के नेतृत्व में फाउंडेशन के सदस्यों ने कंबल सौंपते हुए अत्यंत जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरण करने का आग्रह किया है। मौके पर संत प्रमुख फलाहारी बाबा ने इस पुनीत कार्य के लिए विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि गुरुदेव दादी मां गौ सेवा ट्रस्ट के नेतृत्व में अत्यंत पिछड़े गरीब निर्धन परिवारों के बीच शीघ्र कंबल का वितरण होगा। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक सिंह ने कहा है कि फाउंडेशन के द्वारा जनहित में निःस्वार्थ भाव से किए जा रहे सेवा को देखकर आम जनमानस को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन के अध्यक्ष मंजीत यादव, चौपारण प्रखंड संयोजक आशीष सिंह, प्रमोद सिंह, समाजसेवी अशोक सिंह, मनोहर यादव, शरीफुल हक, रक्षेपाल दांगी लक्ष्मी सिंह आदि उपस्थित थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment