ऐप पर पढ़ें

रेवाली पासवान को मिला बड़ा दायित्व, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त

कांग्रेस नेता रेवाली पासवान को बिहार विधानसभा चुनाव का पर्यवेक्षक नियुक्त...
WhatsApp Group Join Now
रेवाली पासवान को मिला बड़ा दायित्व, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त चौपारण में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

चौपारण। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली से अहम निर्देश जारी करते हुए चौपारण के गौरव, सक्रिय और जुझारू नेता रेवाली पासवान को बिहार विधानसभा चुनाव का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल और बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की मौजूदगी में औपचारिक रूप से की गई। रेवाली पासवान की नियुक्ति को चौपारण और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

रेवाली पासवान को मिला बड़ा दायित्व, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सम्मान सिर्फ रेवाली पासवान का नहीं बल्कि पूरे चौपारण का है। उनकी सक्रियता, संघर्षशील छवि और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन पर यह जिम्मेदारी सौंपी है। निर्णय की आधिकारिक घोषणा होते ही चौपारण प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल बन गया। जगह-जगह मिठाई बांटी गई, समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत किया। कई वरिष्ठ नेताओं ने भी बधाई संदेश भेजकर भरोसा जताया कि उनके मार्गदर्शन में चुनाव में पार्टी मजबूत प्रदर्शन करेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रेवाली पासवान ने हमेशा जनता के मुद्दों को मुखरता से उठाया है और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी यह नई जिम्मेदारी न केवल कांग्रेस के लिए, बल्कि पूरे इलाके के लिए गौरव का विषय है।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment