ऐप पर पढ़ें

चौपारण प्रखंड में आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ : प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर और मुखिया ने किया उद्घाटन

मुखिया पिंकी देवी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ आदिवासी समुदाय...
WhatsApp Group Join Now
चौपारण प्रखंड में आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ : प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर और मुखिया ने किया उद्घाटन चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड के चौपारण पंचायत अंतर्गत ग्राम बिगहा में शुक्रवार को आदि सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर एवं पंचायत की मुखिया पिंकी देवी के संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुखिया पिंकी देवी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ आदिवासी समुदाय तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है। अब इस आदि सेवा केंद्र के माध्यम से हर सरकारी योजना की जानकारी लोगों तक पहुँचाई जाएगी।

चौपारण प्रखंड में आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ : प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर और मुखिया ने किया उद्घाटन

साथ ही आदिवासियों से संबंधित समस्याओं का समाधान यहीं कार्यालय से किया जाएगा, जिससे उन्हें योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि इस सेवा केंद्र के माध्यम से न केवल योजनाओं की जानकारी दी जाएगी बल्कि आवेदन, शिकायत और समाधान की प्रक्रिया को भी सरल और सुलभ बनाया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। मौके पर पंचायत सचिव राजेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया विनोद कुमार सिंह, मनोज सिंह, आंगनबाड़ी सेविका मीरा गुप्ता, जेएसएलपीएस से चाइना सिंह, सरिता देवी, बबलू कुमार सिंह, पंकज सिंह, दास मुंडा, घसिया मुंडा, विनोद मुंडा, चंभूराय मुंडा, रामू मुंडा, सुखराम मुंडा, लखन मुंडा, तारी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: आजसू पार्टी के जिला सचिव मोनू अख्तर का सक्रियता बरकरार, पार्टी के लिए कर रहे है कड़ी मेहनत


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment